उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
उत्तराखंड सरकार ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अंतर्गत आईएएस, पीसीएस, और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। लंबे समय से इस बदलाव की चर्चा हो रही थी, और अब सूची जारी कर दी गई है।
सचिवालय स्तर पर हुए महत्वपूर्ण बदलाव
उत्तराखंड सचिवालय में कई अहम बदलाव किए गए हैं।
- युगल किशोर पंत को भाषा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- सोनिका अब नागरिक उड्डयन विभाग की नई प्रभारी होंगी।
- विनीत कुमार से नियोजन विभाग हटा दिया गया है।
- रीना जोशी को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- मनुज गोयल को सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
- आनंद श्रीवास्तव अब कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
- रिद्धिम अग्रवाल को कुमाऊं का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।
- अरुण मोहन जोशी को SDRF का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है।
- अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण का जिम्मा दिया गया है।
- योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक के रूप में पदस्थ किया गया है।
नगर निगम और जिला प्रशासन में बदलाव
नगर प्रशासन में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
- नंदन कुमार को नगर आयुक्त हरिद्वार बनाया गया है।
- महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन एवं प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है।
+ There are no comments
Add yours