वसंत पंचमी के पावन पर्व पर महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ी। साधु-संतों और नागा संन्यासियों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।
महामंडलेश्वरों और अखाड़ों का शाही स्नान
महामंडलेश्वरों और अखाड़ों ने विधिपूर्वक स्नान किया। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के संतों ने स्नान किया। उसके बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और जूना अखाड़े के नागा संन्यासियों ने अमृत स्नान किया।
62 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे। अब तक 34.97 करोड़ से अधिक लोग इस दिव्य आयोजन में शामिल हो चुके हैं।
श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा और सुरक्षा इंतजाम
संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कराई गई। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और विशेष पुलिस बल तैनात किए हैं।
धर्म और आध्यात्म का महासंगम
महाकुंभ भारतीय संस्कृति, परंपरा और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। संतों के प्रवचन, कीर्तन और यज्ञों से माहौल भक्तिमय हो गया है।
+ There are no comments
Add yours