देहरादून। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अनुमोदन से आप उत्तराखंड राज्य के नए प्रभारी के रूप में विकासपुरी के पूर्व विधायक महेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं दूसरी ओर सह प्रभारी के रूप में गजेंद्र भारद्वाज को कमान दी गई है अधिक जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि काफी समय से ऐसी अटकले लगाई जा रही थी की उत्तराखंड आप को नए प्रभारी मिल सकते हैं उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, महामंत्री डॉ संदीप पाठक एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया है उन्होंने बताया कि महेंद्र यादव जी के प्रभारी बनने से पार्टी में नया जोश आया है महेंद्र यादव जी कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं उन्हें संगठन का अनुभव भी है इसलिए अब उत्तराखंड में पार्टी को संगठित करने में उनका विशेष ध्यान रहेगा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में नए प्रभारी की घोषणा से काफी जोश दिख रहा है।

+ There are no comments
Add yours